777 Charlie Review: एक इंसान और कुत्ते की दिल छूने वाली कहानी

 

777 Charlie Review: एक इंसान और कुत्ते की दिल छूने वाली कहानी
Image Source: Social Media 

777 Charlie Review: महाभारत के बारे में हम सभी ने सुना है कौरब, पांडव और अंत में कृष्ण जी का जादू लेकिन महाभारत के बाद क्या हुआ क्या आप जानते हैं? क्या आप जानते हैं पांडव में सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर ने स्वर्ग को छोड़ दिया था सिर्फ एक कुत्ते के लिए। अब उसी कहानी को एक फिल्म की शकल में हमारे सामने उतारा गया है मॉडर्न ज़माने में। 


777 Charlie Review in Hindi - 777 चार्ली की कहानी 

777 चार्ली यह एक ऐसी फिल्म है जिसने ना सिर्फ कनाड़ा इंडस्ट्री बल्कि पूरा इंडियन सिनेमा प्राउड  फील कर सकता है। अंग्रेज हमसे खजाना चुराकर ले गए लेकिन चार्ली को हम से कोई नहीं छीन सकता। हॉलीवुड भी ऐसी फिल्म नहीं बना पाएगा। 

कहानी धर्मा के साथ शुरू होती है जो अपनी जिंदगी में बिलकुल अकेला है। सुबह नौकरी शाम को मार पिटाई और रात को एक प्लेट इटली। फिर कहानी में एंट्री होती है एक मिस्टीरियस डॉग की कौन है, कहाँ से आया है, कैसे आया कोई कुछ नहीं जानता बस इतना जानते हैं कि इसके दिल में धर्मा के लिए कुछ ज्यादा ही प्यार है। मतलब वह इंसान जो बाकि दुनिया के लिए एक्सिस्ट ही नहीं करता उसको यह कुत्ता अपनी पूरी दुनिया बना लेता है। लेकिन धर्मा तो धर्मा ठेरा बाकि सारी चीजों की तरह वह चार्ली से भी पीछा छुड़ाना चाहता है। तो फिर यह कहानी में ट्विस्ट कैसे आया। 

चार्ली धर्मा के साथ वह भी बाइक पे शोले की जय भीरु की तरह लॉन्ग राइड पे कहाँ निकल गया और कैसे। यु तो आपने बहुत सारी फिल्में देखि होगी और आपके फेवरेट वाली मूवी लिस्ट में काफी सारे नाम भी लिखे होंगे लेकिन अब उस लिस्ट को थोड़ा लंबा करने का समय आ गया है। क्यों कि चार्ली सिर्फ एक फिल्म नहीं है यह एक तरीके का एक्सपीरियंस है आप इसको जज नहीं कर सकते सिर्फ इसको जी सकते हैं। चार्ली एक फीलिंग है उसको शब्दों  उतरना इम्पॉसिबल होगा। 

यह फिल्म सिर्फ पेट लवर्स के लिए है या जिनके घर में चार पैरों वाला मेहमान रहते हैं ऐसा बिलकुल भी नहीं है। यह एक प्रॉपर सिनेमा है जिसमें सस्पेंस, फील, एक्साइटमेन्ट, कॉमेडी, ट्रेजेडी पूरा पैकेज मिलेगा। ढाई घंटे एंटरटेनमेंट की कोई कमी महसूस नहीं होगी आपको। 

फर्स्ट हाफ तो धर्मा को चार्ली से जोड़ने में खर्च किया गया है। उनकी अलग-अलग जिंदगी कैसे आपस में मिलकर एक बन जाती है वह सब दिखाया गया है। लेकिन असली फिल्म शुरू होती है सेकंड हाफ में एक जर्नी जिसमें चार्ली और धर्मा निकल पड़ते हैं। यहाँ पर जो इमोशनल सीन दिखाया गया है उससे आप खुदको 1 सेकंड भी फिल्म से दूर नहीं रख पाएंगे। रक्षित शेट्टी इस फिल्म में पूरी तरह से घुस चुके हैं। आपको सिर्फ धर्मा दिखेंगे जो आगे बढ़ती कहानी के साथ मेंटली, फिजिकली बदलते जाते हैं। एक्सप्रेशन इतने लाउड, क्लियर और नैचुरली है कि उनके चेहरे को आप पढ़ सकते हैं। 

फिल्म में जो लीड एक्टर है चार्ली द डॉग वह पूरी फिल्म में एक डायलॉग नहीं बोलती फिर भी उसके हर एक सीन को आप 100% एन्जॉय करेंगे। गाने ऐसे हैं जिसे सुनकर आप बॉडी के अंदर एनर्जी फील करने लगेंगे। 

यह फिल्म कितनी अच्छी है यह तो सिर्फ पढ़ने से नहीं समझ आएगा। थिएटर में जब स्क्रीन के सामने बैठोगे और ढाई घंटे बाद जब आँखों से आंसू बह रहे होंगे उस मूमेंट फिल्म कितनी ज्यादा स्पेशल है आप खुद जान जाओगे। 


फिल्म के बारे में - 

फिल्म रिव्यु: 777 चार्ली 

स्टारकास्ट: चार्ली, रक्षित शेट्टी, संगीता श्रृंगेरी, राज बी शेट्टी, दानिश सौत, बॉबी सिम्हा 

लेखक: किरणराज के - संजय उपाध्याय 

निर्माता: रक्षित शेट्टी और जी एस गुप्ता 

रिलीज़ डेट: 10 जून 2022 

अवधि: 166 मिनट 

रेटिंग: 3/5 


यह भी पढ़े: - 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ